कुछ यादें
घर की सफाई करते करते मुझे मेरी कुछ पुरानी किताबें मिली, साथ ही उसी समय जो डायरी लीखा करती थी वो भी मिली,डायरी पढ़ ये याद अाया की काॅलेज के समय में मै भी कभी कवितायें लिखा करती थी।अब तो सालों हो गये कविता लिखनाही छूँट गया,कविता लिखनाही क्यों, बहोतसी बातें पिछे छुँट गयी।कॅालेज के दिन, संगी साथी,उन कविताअोंको पढ़ के मन से अावाज अाई , जैसे कित किसीने अंदर से कहा हो,चल उुठ यादोंके साहरेही सही वे गुजरे हुए सुनहरे पल फिर से जी लेंउन्हीं गुजरे पलोंको दुबारा अाप लोगोंके साथ जीने की तमन्नाके साथ ये मेरा ये प्रयास,करती हूँ अाप लोगो को पसंद अाये
बारवी कि परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद,धरमपेठ महाविद्यालय की गृहविज्ञान शाखा में दाखिला लिया,धरमपेठ विझान एवं गृहविज्ञान माविद्यालय यह नागपूर शहर में अंबाजरी तालाब के पास स्थित है।ये सन १९९६
कि बात है, उस साल वर्षाऋतु कि शुरवात ही बाडे जोरो से हुईथी।महाविद्यालय जुलै महिने के पहले सप्ताह मे प्रारंभ होने वाला था। अौर पहले स्पताह में ही ऐसी जोरो कि बारिश हुई की महाविद्यालय में पहले माले तक पानी भर अाया अत: विद्यालय लगभग एक महिना विलंब से चालु हुअा।
अलग अलग विषयोंमें से एक विषय , Child Development ,था िजसमें हमें मनुष्य जीवन के विभिन्न अवस्थअों के बारें में विस्तार से पढ़ाया जाता था।
इस विषय मे हमें वभिन्न तरिके के प्रयोग हुअा करतथे।उन्ही मे से एक प्रयोग करते वक्त कुछ पंक्तियाँ लिखी थी उन्हें अापके सामने पेश कर रही हूँ।
जीवन है एक राह
जिसमें है कई मोड़
फिरभी हौते है जरूरी
जीवन के ये तीन मोड़
पहले है बचपन
फिर है जवानी
अंतमें बुढापा यह मोड़
बचपन में इंसान
नन्हीं कली कि भाती
फुल बनने के करता है इरादे
साथही पूरे करता है
सृष्टी से किये कई वादे
इन वादो को कर पूरा
कलीसे फुलबन होता है
जीवन में पूरा
अागे चल जहाँ पडताहै
जवानीका मोड
जो होता है रोचक
अौर जिसका नहीं है
कोई तोड
जवानी
होती है नादान
पनपते हे यहाँ
कई रिश्ते बेजुबान
करता है वो कुर्बान
यहाँ अपनी अान, बान अैर शान
बुढापा होता है
जीवन का अाखरी मोड़
जहाँ होता है मुश्किल
पाना जीने का तोड़
एक एक कर चलती है
साँसें रुक रुक
अाखें करती है याद
बीते पल , दिन अौर लम्हें
रुक रुक
शीखा,
नागपूर (२८-१-१९९६)
No comments:
Post a Comment